पिलखुवा इलाके में आज एक बड़ा ट्रेन हादसा टल गया। जहां रेलवे क्रॉसिंग पर लगे रेलवे बूम को एक अज्ञात वाहन ने तोड़ दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने ट्रेन को सुरक्षित निकाला।
कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात जीएस अस्पताल के पास स्थित रेलवे फाटक पर उस समय अफरातफरी मच गई। जब एक अज्ञात वाहन ने जल्दबाजी में निकलने के चक्कर में रेलवे फाटक के बूम तोड़ दिया।
विज्ञापन
टक्कर से बूम टूटकर अलग जा गिरा। गेटमैन की सूचना पर रेलवे अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे और तत्काल इमरजेंसी बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों की आवाजाही रोकी। इसके बाद और सतर्कतापूर्वक ट्रेन को निकाला गया।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है। रेलवे गेटमैन ट्रेन के आने की सूचना पर बूम गिरा रहा था। तभी किसी वाहन ने तेजी से निकलने के चक्कर में बूम को तोड़ दिया।
विज्ञापन
गेटमैन की सूचना पर तुरंत ही रेलवे कर्मचारी अजीत कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि बिना ट्रेन को रुकवाये हुए इमरजेंसी बैरिकेडिंग लगाकर ट्रेन को सुरक्षित निकाल लिया गया। किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। फाटक की मरम्मत का कार्य शुरू करा दिया गया है।