ब्रजघाट। गंगानगरी में भिक्षाटन कर जीवन यापन करने वाले युवक ने शनिवार को प्यास लगने पर अनजाने में पास रखी बोतल में भरा ज्वलनशील पदार्थ पी लिया। युवक को गंभीर हालत में मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है।
जनपद मेरठ निवासी जोनी काफी समय से गंगा नगरी में मुख्य चौराहे के निकट झोपड़ी बनाकर रह रहा है। जो गंगा तट और बाजार में भिक्षाटन कर जीवन यापन करता है। जिसके बराबर में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि दोपहर के समय जोनी अपनी झोपड़ी में था। प्यास लगने पर उसने झोपड़ी में रखी बोतल में भरे ज्वलनशील पारदर्शी पदार्थ को पानी समझ कर पी लिया। जिसे पीते ही उसकी तबीयत खराब होने लगी। आसपास के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोनी को चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया है। जहां अस्पताल में युवक का उपचार चल रहा है। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया की गई जांच में सामने आया है कि युवक ने शौचालय साफ करने वाला कैमिकल पानी समझकर पी लिया। जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ी है। युवक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।