गाजियाबाद। टीएनएम मैदान में शुक्रवार को मंजीत कौर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीएनएम अकादमी और यूनाइटेड क्रिकेट क्लब के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में अक्षय की गेंदबाजी से यूनाइटेड क्लब ने पांच विकेट से जीत हासिल की।
टॉस जीतकर यूनाइटेड क्लब ने गेंदबाजी चुनी। टीएनएम अकादमी ने बल्लेबाजी करते हुए 33.3 ओवर में 148 रन बनाकर सभी विकेट गंवा दिए। अखंड प्रताप ने 62, कबीर पांचाल ने 27 और वेदांत ने 26 रन बनाए। दूसरी टीम से अक्षय ने पांच और प्रद्युम्न ने तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूनाइटेड क्लब की टीम ने 19 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए। राघव चौधरी ने 60, मो. असीम ने 28 और सौरव ने 20 रन का योगदान दिया। टीएनएम से गेंदबाजी में कबीर पांचाल ने चार विकेट लिए। अक्षय को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।