फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: खाली प्लाट में अज्ञात युवक का शव मिला, चेहरे पर चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। अंकुर विहार थाना क्षेत्र के रामेश्वर पार्क कॉलोनी के पास खाली प्लॉट में मंगलवार रात अज्ञात युवक का शव मिला। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान हैं। आसपास के लोगों ने शव की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि अज्ञात युवक का शव मिला है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

पुलिस ने आसपास के लोगों को फोटो दिखा कर शिनाख्त के प्रयास किए। किसी ने भी शिनाख्त नहीं की। एसीपी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 35 वर्षीय हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर मौके के कारण का पता चलेगा। पुलिस हत्या और सड़क हादसे में मौत के एंगल पर जांच कर रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। मृतक के पास से कुछ नहीं मिला है। मृतक के दाहिने हाथ में कलावा बंधा है। पैरों में कोई जूते चप्पल नहीं हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें