फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में बनेगा एनसीआर का पहला एलिवेटेड अंडर पार्क

Sun, 26 Jun 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /गाजियाबाद
विज्ञापन
पार्किंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी गेट से राजनगर एक्सटेंशन के बीच बन रही एलिवेटेड रोड के नीचे का एरिया अब गाजियाबाद के लोगों के लिए पिकनिक स्पॉट बनेगा। नगर निगम वैशाली के आसपास दो किलोमीटर लंबे क्षेत्रफल को पार्क और पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित करेगा। मुंबई के माटूंगा फ्लाईओवर के नीचे बनाए गए पिकनिक स्पॉट की तर्ज पर यहां भी 150 करोड़ रुपये के बजट से ग्रीन एरिया तैयार किया जाएगा। यह एनसीआर का पहला सबसे खूबसूरत एलिवेटेड अंडर पार्क होगा।
विज्ञापन



नगर निगम और कंसलटेंट फर्म ने स्मार्ट सिटी मिशन के तहत इस प्लानिंग को स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल किया है। वैशाली में एलिवेटेड रोड के पास हिंडन कैनाल के दो किलोमीटर लंबे एरिया को विकसित करने के लिए चिह्नित किया गया है। इसमें एक किलोमीटर लंबे हिस्से पर सोलर पैनल लगाकर पांच मेगावाट ग्रीन एनर्जी का उत्पादन किया जाएगा और बाकी के हिस्से में ग्रीन एरिया विकसित कर लोगों को वॉकिंग के लिए खूबसूरत एरिया उपलब्ध कराया जाएगा।

एलिवेटेड रोड के नीचे खूबसूरत इंटरलाकिंग टाइल्स लगाकर दोनों किनारों पर हरियाली विकसित कर रंगबिरंगी रोशनी वाली लाइटें लगाई जाएंगी। लोगों के बैठने के लिए बेंच लगा कर ऐसा पिकनिक स्पॉट तैयार किया जाएगा जहां लोग सुबह-शाम परिवार समेत आ सकेंगे।
विज्ञापन

..
माटूंगा से ली प्रेरणा
नगर निगम और कंसलटेंट फर्म केपीएमजी ने मुंबई के माटूंगा क्षेत्र में फ्लाईओवर के नीचे हाल ही में बनाए गए पिकनिक स्पॉट से इसके लिए प्रेरणा ली है। निगम अधिकारियों के मुताबिक माटूंगा में फ्लाईओवर के नीचे हरियाली और कर्व वाली सड़क बनाई गई है। खूबसूरत लाइटों की वजह से यह रात में रंगबिरंगी रोशनी में नहाया पिकनिक स्पॉट लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है।
..
एनसीआर का पहला अलग पिकनिक स्पॉट होगा
दिल्ली-एनसीआर फ्लाईओवर्स का क्षेत्र कहा जाता है, लेकिन अभी तक कहीं पर भी इस तरह का पिकनिक स्पॉट डेवलप नहीं किया गया है। गाजियाबाद नगर निगम ने पहली बार ऐसी प्लानिंग की है।
..
कोट...
वैशाली में हिंडन कैनाल फ्रंट डेवलपमेंट के लिए एरिया चिह्नित किया गया है। एलिवेटेड रोड के नीचे माटूंगा की तर्ज पर ग्रीन एरिया व पिकनिक स्पॉट विकसित किया जाएगा। कैनाल के ऊपर सोलर पैनल लगाकर ग्रीन एनर्जी का उत्पादन करने योजना भी स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल की गई है।
विज्ञापन

- अब्दुल समद, नगर आयुक्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें