कार ठीक से लगाने को कहा था पंप कर्मी ने
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि घायल कर्मी के मुताबिक रविवार की रात करीब 12 बजे जीटी रोड स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पर वह ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान कार सवार कुछ युवकों ने विपरीत दिशा में मशीन के सामने कार लगा दी। जिन्हें कार घूमाकर सही से लगाने को कहा गया।
रौंदता हुआ भागा दीपू
आरोप है कि कार घूमाकर लाने के दौरान चालक ने कार लापरवाही और तेज गति से चलाते हुए तीन कर्मचारियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी एक कर्मचारी को रौंदते हुए फरार हो गए।