फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अनियंत्रित बाइक रेलिंग से टकराई, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह तेज गति से दिल्ली की ओर जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। हादसे में घायल बाइक सवार को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे गौतमबुद्धनगर के ककराला निवासी फैजान (24) एनएच-नौ से दिल्ली की ओर जा रहा था। वह जब राहुल विहार के सामने पहुंचा तो बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। तेज गति से रेलिंग पर टकराने से फैजान गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची विजयनगर पुलिस ने घायल फैजान को एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। एसीपी ने बताया कि शव का मेडिकल कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें