फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाका एक, हत्याएं दो: फूफा-भतीजे के करीब दो सौ मीटर की दूरी पर मिले शव, अब पुलिस ढूंढ रही इन सवालों के जवाब

Mon, 01 Apr 2024 10:55 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर

सार

दोनों की गला रेतकर व शरीर पर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन
भतीजे और फूफा की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी रविवार से लापता फूफा-भतीजे की हत्या कर दी गई। दोनों के शव करीब 28 घंटे बाद देहात कोतवाली क्षेत्र से गुजर रही अड़ौली नहर के किनारे पर बने रास्ते से मिले हैं। दोनों के शवों के बीच करीब दो सौ से तीन सौ मीटर की दूरी है। दोनों की गला रेतकर व शरीर पर ताबड़तोड़ धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि, अभी आरोपियों का पता नहीं लग सका है। वारदात के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेख सराय निवासी 50 वर्षीय राजीव कुमार गर्ग उर्फ पिंटू एआरटीओ कार्यालय के पास जनसेवा केंद्र चलाते थे। उनके साथ अधिकतर उनके फूफा 69 वर्षीय सुधीर चंद भी रहते थे। परिजनों ने बताया कि रविवार दोपहर को सुधीर चंद घर पर ही मौजूद थे। उसी दौरान उनकी पिंटू से फोन पर बात हुई थी और दोनों किसी व्यक्ति से मिलने के लिए जाने की बात कह कर घर से निकले थे। सुधीर ने घर पर कहा था कि वह करीब एक घंटे में वापस लौट आएंगे। इसके बाद आकर चाय-नाश्ता करेंगे। लेकिन, दोनों वापस नहीं लौटे। परिजनों ने रविवार शाम करीब सवा चार बजे दोनों को फोन मिलाया तो बंद जा रहा था। लेकिन, देर रात तक भी दोनों के वापस न लौटने व फोन न मिलने पर परिजनों को चिंता सताने लगी। जिसके बाद उन्होंने दोनों की तलाश शुरू की। 

तब पता चला कि दोनों घर से निकलने के बाद पहले जनसेवा केंद्र गए थे। जहां से वह दोनों कहीं जाने की बात कह कर निकल गए थे। सोमवार सुबह तक भी दोनों के वापस न लौटने पर परिजनों ने नगर कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराने की मांग की। जिसके बाद पुलिस भी इस मामले की जांच में जुट गई थी। शाम करीब सात बजे पुलिस को सूचना मिली कि अड़ौली नहर से वलीपुरा को जाने वाली नहर पटरी के किनारे एक शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू की तो कुछ दूरी पर ही दूसरे व्यक्ति का शव झाड़ी में पड़ा हुआ मिला। दोनों की एक ही तरह से हत्या की गई थी। दोनों गले किसी धारदार हथियार से रेते गए थे। जबकि, शरीर पर भी धारदार हथियार से वार के कई निशान मिले हैं। पुलिस ने इसकी सूचना मृतकों के परिजनों को दी। जिन्होंने मौके पर पहुंच कर शिनाख्त की। जिसके बाद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए और शव पोस्टमार्टम को भेज दिए हैं। वारदात के बाद से मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
 

नहीं थी किसी से दुश्मनी
परिजनों ने बताया कि सुधीर और राजीव की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। घर से निकलते वक्त भी दोनों जल्द ही वापस आकर चाय पीने की बात कह कर गए थे। उनकी किसने और क्यों हत्या की है। इसका अभी पता नहीं लग सका है। लेकिन, जिस बेरहमी से हत्या की गई, उससे लग रहा है कि कोई रंजिश के तहत यह वारदात की गई है।

कर्मचारी एक-एक कर दोनों को छोड़ आया था नहर पर
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि मृतक राजीव के एक कर्मचारी ने पूछताछ में बताया कि शाम करीब चार बजे पहले वो राजीव को अड़ौली नहर पर छोड़ कर आया था। उसके करीब दस से पंद्रह मिनट बाद वह सुधीर को वहां छोड़कर आए थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच व मौके को देखकर लग रहा है कि दोनों की अलग-अलग हत्या की गई है। हालांकि, अधिकारी जल्द ही वारदात का राजफाश करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

मामले में कुछ सुराग हाथ लगे हैं। सीसीटीवी भी खंगाले गए हैं, उनसे भी तथ्य मिल रहे हैं। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा। - श्लोक कुमार, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें