फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पकड़ा गया हैवान: रिश्ते के चाचा ने 5 साल की भतीजी की दुष्कर्म के बाद की हत्या, बोरे में बंद नाले में मिला शव

Sat, 18 Jan 2025 03:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पांच साल की बच्ची तीन दिन से लापता थी। जांच में पता चला कि 15 जनवरी की रात वह अपने रिश्ते के चाचा के पीछे-पीछे घर से गई थी। सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगालने के बाद औद्योगिक क्षेत्र स्थित नाले से प्लास्टिक के बोरे में बंद बच्ची का शव बरामद हुआ। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साहिबाबाद लिंकरोड थानाक्षेत्र में तीन दिन से लापता पांच वर्षीय बच्ची का शव शनिवार सुबह करीब नौ बजे नाले के अंदर प्लास्टिक के बोरे में बंद मिला। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने बच्ची के रिश्ते में चाचा लगने वाले बिहार के मूल निवासी को कौशांबी बस अड्डे के पीछे से मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी ने बच्ची से दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। 

विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि महाराजपुर क्षेत्र से एक पांच साल की बच्ची तीन दिन से लापता थी। जांच में पता चला कि 15 जनवरी की रात वह अपने रिश्ते के चाचा के पीछे-पीछे घर से गई थी। बताया कि सीसीटीवी कैमरा फुटेज खंगालने के बाद औधोगिक क्षेत्र स्थित नाले से शनिवार सुबह प्लास्टिक के बोरे में बंद बच्ची का शव बरामद हुआ। 

फुटेज में दिखने वाले संदिग्ध की तलाश शुरू करते हुए पुलिस कौशाम्बी बस अड्डे के पीछे पहुंची, यहां आरोपी ने फायरिंग कर दी। जबावी कार्रवाई में आरोपी को भी गोली लगी। एसीपी रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने दुष्कर्म और उसके बाद हत्या कर नाले में शव फेकने की बात स्वीकार की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें