फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मुर्गी फार्म पर सो रहे चाचा-भतीजे को बंधक बनाकर लूट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। गांव वैठ में स्थित मुर्गी फार्म में घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने संचालक और उसके भतीजे को बंधक बनाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। बदमाशों पर नकदी और सामान लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वैठ निवासी काशिफ खान ने थाने में तहरीर दी है। बताया कि उनका मुर्गी फार्म गंदू नंगला रोड पर गांव से कुछ दूरी पर स्थित है। वहां पर वह अपने भतीजे के साथ रहते हैं।
पीड़ित का आरोप है कि शुक्रवार की रात भी वह अपने भतीजे अयान के साथ मुर्गी फार्म पर सो रहे थे। देर रात तीन नकाबपोश बदमाश तमंचे, चाकू लेकर फार्म में घुस आए। बदमाशों ने कमरे में घुसकर हथियारों के बल पर उन्हें बराबर में स्थित कमरे में बंद कर दिया और उनके मोबाइल फोन भी छीन कर फेंक दिए।
विज्ञापन

बदमाशों ने फार्म पर लगे जेनरेटरों के अल्टीनेटरों के अंदर से तांबे का तार निकाला। इसके अलावा उनकी जेब में रखे 3500 और कमरे में रखी 4500 रुपये की नकदी भी निकाल ली। वहीं, फार्म पर लगी एलईडी टीवी भी ले गए।
एक घंटे बंधक रहे चाचा-भतीजे : पीड़ित ने बताया कि घटना के दौरान दो बच्चों को बाहर कर दिया। वहीं, दोनों चाचा-भतीजे को बंधक बनाकर कमरे में बैठा दिया। जिससे एक घंटे भय का माहौल बना रहा, बाद में वहां से लूटपाट कर भाग गए।
सीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण : सीओ स्तुति सिंह और इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने मौके मुआयना किया है। जहां पर पीड़ित से पूरी घटना के बारे में जानकारी ली और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें