हापुड़। नगर के मोहल्ला कृष्णा नगर, शक्ति नगर में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के विरोध में मोहल्ले के लोगों ने नगर पालिका परिसर में ईओ को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग उठाई है। नगर पालिका परिसर पहुंची महिलाओं ने बताया कि कृष्णा नगर, शक्ति नगर में पानी की निकासी के संबंध में बिना जांच किए अधिकारियों द्वारा टेंडर जारी कर दिया गया। स्थानीय लोगों द्वारा इसका विरोध जताया जा रहा है। क्योंकि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण जलभराव की स्थिति बन रही है। लोगों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराकर राहत दिलाई जाए। ईओ संजय कुमार मिश्रा ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है। इस मौके पर डा. वंदना वशिष्ठ, निरंजन लाल, राजवती, अनीता, वीरवती, रेखा, योगेंद्र सिंह, हेमा, ओमवती, पूजा शर्मा, अशोक शर्मा, विमलेश शर्मा आदि मौजूद रहे।