फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तंमचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले चाचा-भतीजा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। लोगों पर रौब जमाने के लिए तमंचे के साथ वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले चाचा-भतीजा को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे भी बरामद किए।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ दो अलग-अलग आरोपियों के वीडियो वायरल हुए। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। जांच में वीडियो कस्बा फरीदनगर का निकाला। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि भोजपुर पुलिस ने बुधवार को चेकिंग के दौरान दो तमंचों समेत दोनों आरोपी पकड़ लिए। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम हाजी मस्तान और एहसान निवासी कस्बा फरीदनगर थाना भोजपुर बताया। मस्तान और एहसान चाचा भतीजा हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह रौब जमाने के लिए तमंचों के साथ वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करते थे। पुलिस तमंचा सप्लायर का पता लगा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें