फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: फायरिंग करने वाले थार सवार पुलिस पकड़ से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। हाईटेक संशाधनों से लैस कमिश्नरेट पुलिस फायरिंग करने वाले थार सवार आरोपियों को चार दिन बाद भी गिरफ्तार नहीं कर पाई हैं। परिजनों ने आरोपियों से कोई सरोकार न होने की बात कहकर पीछा छुड़ा लिया है। ऐसे में पुलिस तीन दिनों से आरोपियों की तलाश में उत्तराखंड, नोएडा और दिल्ली में दबिश दे रही है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम उपासना पांडेय ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को तीन टीम गठित की गई हैं। थार सवारों की लोकेशन आसपास के जनपदों में मिली है। तीन दिनों से एक टीम उत्तराखंड में डेरा जमाए हैं। आरोपी इतने शातिर हैं कि परिजनों से संपर्क साधकर ठिकाना बदल रहे हैं। बताया कि सभी आरोपियों की उम्र 22 से 27 वर्ष के बीच है। नामजद आरोपियों में एक आरोपी के खिलाफ मारपीट तो एक अन्य के खिलाफ सड़क हादसे का मुकदमा दर्ज है। बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। नंदग्राम थाना पुलिस की लापरवाही का आलम ये है कि शीशे पर लिखवाए गए जाट-008 वाली बगैर नंबर प्लेट की थार की बाबत भी जानकारी नहीं जुटा पाई है। हालांकि पुलिस का दावा है कि एक-दो दिन में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, पीड़ित हर्ष के पिता ने आरोपियों के डर से अपना किराना स्टोर बंद कर दिया है। उनका कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही वह किराना स्टोर खोलेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें