गाजियाबाद। महामाया स्टेडियम में चल रही खेल प्रतियोगिताओं का मंगलवार को समापन समारोह किया गया। समापन समारोह से पहले क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच और एथलेटिक्स प्रतियोगिता कराई गई। क्रिकेट के फाइनल मैच में उमेश मोदी टीम ने महामाया स्टेडियम में को हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया।
समापन समारोह में पूर्व सांसद अनिल अग्रवाल, लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और पूर्व महापौर आशा शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर शुभकामनाएं दीं। अतिथियों ने खिलाड़ियों को अनुशासन में रहकर खेलने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। जिला क्रीड़ाधिकारी अभिषेक कुमार और उप क्रीड़ाधिकारी मधु अवस्थी ने सभी खिलाड़ियों को भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। स्टेडियम में बॉक्सिंग, फुटबॉल, नेटबॉल, जूडो और क्रिकेट प्रतियोगिता कराई गई। इस अवसर पर परवेज अली, संदीप मलिक, निशी त्यागी, मंजू श्रीवास्तव, बबीता मित्तल, पुनीत भट्ट, कादंबरी, मोनिका मित्तल, सुधा शुक्ला, संजीव सारंग, बॉक्सिंग कोच राजन कुमार, फुटबॉल कोच सुमित, नेटबॉल कोच विभा, क्रिकेट कोच प्रिया, एथलेटिक्स कोच पुनीत कुमार, दीक्षा शर्मा आदि मौजूद रहे।