गाजियाबाद। उजबेकिस्तान में आयोजित हो रही सेंट्रल एशियन अंडर-17 वालीबाल चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने पहले मैच में प्रतिद्वंदी पाकिस्तान की टीम को मात दी। भारतीय टीम ने अनस चौधरी की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम को तीन सीधे सेट से हराया।
गाजियाबाद निवासी टीम कप्तान ने बताया कि टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए शुरू से ही बढ़त बनाए रखी जिसकी वजह से शुरुआती तीन सेट में जीत दर्ज की। उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य ट्रॉफी जीतने का है जिसके लिए टीम पूरा प्रयास कर रही है। जिला वॉलीबाल संघ के अध्यक्ष धर्मवीर डबास और सचिव अलाउद्दीन चौधरी ने टीम को इस जीत के लिए शुभकामनाएं दी हैं।