फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: उमा भारती ने ट्विट कर कहा, दिल्ली न जाएं लोनी विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। दो नंबर स्थित बिजली घर के पास चली राम कथा से पूर्व कलश यात्रा में हुए हंगामे के बाद लोनी विधायक दिल्ली जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराने की बात कही थी। वहीं भाजपा नेता व एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने ट्विट कर लोनी विधायक को दिल्ली नहीं जाने को कहा है। उन्होंने लोनी विधायक को बात करने के लिए भोपाल बुलाया है। उन्होंने एक्स पर कहा कि नंद किशोर गुर्जर को उनकी बात माननी पड़ेगी क्योंकि वह उनकी बड़ी दीदी हैं।
विज्ञापन

एमपी की पूर्व मुख्यमंत्री ने अपने ट्विट में कहा है कि गाजियाबाद के लोनी से विधायक नंदकिशोर गुर्जर को उन्होंने अपने पास बातचीत के लिए बुलाया है। लोनी में जो घटा है वह दुःखद है। उन्हें नंदकिशोर गुर्जर (नंदू) से जानकारी हुई है कि गुर्जर समाज के लोग इस पूरे घटनाक्रम से आहत हैं और उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। भाजपा नेत्री ने अपने एक्स हैंडल पर महान सम्राट राजा मिहिर भोज के वंशज स्वाभिमानी, राष्ट्रभक्त, पराक्रमी गुर्जर समाज के सभी भाई बंधु से मोदी के साथ खड़े होकर राष्ट्रीय विकास में योगदान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नंदकिशोर(नंदू) को मेरी बात माननी पड़ेगी। क्योंकि वह उसकी बड़ी दीदी हैं। उन्होंने कहा है कि पहले शांति कायम कराएं। पुनः उनके पास भोपाल आएं तब इन विषयों पर आगे बात करेंगे। उन्होंने नंदकिशोर से दिल्ली जाने के कार्यक्रम को स्थगित करने को कहा है। इस मामले में लोनी विधायक ने कहा कि उमा भारती राम मंदिर आंदोलन में रही हैं। वह पार्टी की बड़ी नेता हैं। वह उमा भारती की बात को लेकर समाज से बात करेंगे। वह भी पार्टी के सिपाही हैं। हमेशा पार्टी के हित में ही काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें