फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर छापामारी तेज

Sat, 18 Jun 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गाजियाबाद
विज्ञापन
ultrasound
विज्ञापन
 लिंग परीक्षण रोकने के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा जांच अभियान तेज हो गया है। इसके तहत रोजाना छह से आठ अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर छापामारी की जा रही है। शुक्रवार को अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर छापामारी की गई। मोदीनगर में डायग्नास्टिक सेंटर पर टीम को गड़बड़ियां मिलीं, इनकी रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जा रही है।
विज्ञापन



पीएनडीटी सप्ताह के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के अल्ट्रासाउंड सेंटर्स की जांच की जा रही है। इसके लिए प्रशासन ने चार टीम बनाई हैं। शहरी क्षेत्र में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सिटी मजिस्ट्रेट, ग्रामीण क्षेत्रों में एसडीएम और अपर मुख्य चिकित्साधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। यह अभियान 13 से 20 जून तक जारी रहेगा। सीएमओ डॉ. अजेय अग्रवाल ने बताया कि पीएनडीटी एक्ट के तहत मशीनों, केंद्र का पंजीकरण, चिकित्सक के रजिस्ट्रेशन सहित कई मानक पूरे करने होते हैं।

किसी भी केंद्र को अगर मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया और अनियमितता मिली तो सील कर दिया जाएगा।
वहीं मोदीनगर में एसडीएम अतुल कुमार और डिप्टी सीएमओ विश्राम सिंह की टीम ने अंबर टाकीज के निकट एक डायग्नॉस्टिक सेंटर पर छापामारी की। अफसरों को देखकर सेंटर पर मौजूद कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। उस दौरान सेंटर संचालक मौजूद नहीं था। अफसरों को वहां कई खामियां मिलीं।
विज्ञापन


डिप्टी सीएमओ ने रजिस्ट्रेशन और अन्य कागजातों की जांच की। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि सेंटर में साफ सफाई ठीक नहीं थी, भवन में काफी सीलन भी आ रही थी। लिंग परीक्षण के साक्ष्य नहीं मिले हैं। सेंटर पर जो खामियां पाई गईं उनकी रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें