फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘उज्ज्वला योजना’ में मिलेगा फ्री गैस कनेक्शन

Sun, 24 Apr 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर साढ़े पांच रुपये रुपये सस्ता हो गया है।
विज्ञापन
केंद्र सरकार एक मई से ‘उज्ज्वला योजना’ को शुरू करने जा रही है। इसमें बीपीएल और अंत्योदय योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों के अलावा सात श्रेणी के लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिए जाएंगे। योजना से गाजियाबाद के 21 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन


गैस डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के अध्यक्ष ईरेश कुमार का कहना है कि केंद्र सरकार ‘उज्ज्वला योजना’ एक मई से शुरू करने जा रही है। इसमें बीपीएल कार्ड धारक और अंत्योदय योजना के तहत पंजीकृत लोगों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया जाएगा।

ग्राहकों को सिक्योरिटी मनी जो करीब 1600 रुपये होगी, वह नहीं देनी होगी। इसमें चूल्हे का मूल्य भी किस्तों में लिया जाएगा। ग्राहक अपनी स्वेच्छा से कभी भी आकर कनेक्शन ले सकते हैं। योजना में मुख्य रूप से महिलाओं और अनुसूचित जाति व जनजाति का प्रमुखता दी जाएगी। 
विज्ञापन


गैस एजेंसियों से कहा गया है कि वह हॉकरों के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा योजना का प्रचार करें। उधर, गाजियाबाद में बीपीएल कार्ड धारक करीब 15 हजार और अंत्योदय योजना के 8500 लाभार्थियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें