प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्ज्वला योजना के अंतर्गत शुक्रवार को खिमावती गांव में निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन वितरित किये गये। गांव की 27 महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए।
भाजपा के पूर्व सांसद डा. रमेशचंद तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की बहुचर्चित उज्ज्वला योजना के तहत गरीबी रेखा से नीचे गुजर-बसर करने वाली महिलाओं को निशुल्क रसोई गैस (एलपीजी) कनेक्शन उपलब्ध कराया जाता है।
शुक्रवार को खिमावती गांव में योजना के अंर्तगत रसोई गैस वितरित किये गये है। देश में पहली बार केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधे गरीबों को मिल रहा है। पूर्व सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए जा रहे कार्यों से भारत का नाम विश्व में हो रहा है।
भारत गैस एजेंसी वितरक विनोद जिंदल ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत खिमावती गांव में 27 महिलाओं को रसोई गैस कनेक्शन दिये गये। प्रधान अनिल त्यागी, राजीव त्यागी, अरविंद भारतीय, ज्ञानेंद्र सिंहल, राजेंद्र तितोरिया, विजय मोहन आदि मौजूद रहे।