फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली कमाई का कुबेर: यादव सिंह का सहयोगी देवीराम आर्य गिरफ्तार

Fri, 02 Sep 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
देवीराम आर्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
काली कमाई से ‘कुबेर’ बने नोएडा, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और यमुना एक्सप्रेस-वे के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह के एक और सहयोगी को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। नोएडा अथॉरिटी में असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर के पद पर तैनात रहे आरोपी देवीराम आर्य को सीबीआई ने नोएडा के सेक्टर-51 स्थित उनके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर आरोपी को सीबीआई कोर्ट में पेश किया गया। विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी ने आरोपी को 6 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया।
बता दें कि यादव सिंह प्रकरण में चार्जशीट पेश होने के बाद से ही ज्यादातर आरोपी भूमिगत हो गए हैं।

विगत तारीख पर कोर्ट ने सभी आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर दिए थे। इसके बाद से ही सीबीआई टीम आरोपियों की तलाश में जुटी है। टीम को जानकारी मिली कि असिस्टेंट प्रोजेक्ट इंजीनियर देवीराम आर्य नोएडा सेक्टर-51 स्थित अपने आवास पर है।
विज्ञापन


इस पर टीम ने घेराबंदी के बाद बृहस्पतिवार को आरोपी को धर दबोचा। सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजक बीके सिंह और अनुराग मोदी के अनुसार देवीराम आर्य भी नोएडा के टेंडर घोटाले का प्रमुख आरोपी है। इस चर्चित मामले में यादव सिंह, रामेंद्र सिंह, जेपी सिंह और वीके गोयल पहले से ही डासना जेल में बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें