फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रील बनाते हुए गंगा में डूबे दो युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
बुगरासी। जनपद अमरोहा से भगवानपुर गंगा में स्नान के लिए आए सात दोस्त नहाने के दौरान गहरे पानी में चले गए। पांच दोस्त किसी तरह बाहर निकल आए, जबकि दो दोस्त गंगा में बह गए। उनकी तलाश जारी है। बताया गया कि सभी दोस्त स्नान के दौरान रील बना रहे थे, जिसके चलते हादसा हुआ। परिजनों का चिंता से बुरा हाल है।
विज्ञापन

बताया गया कि मंगलवार दोपहर गांव मिलक डांका कस्बा हसनपुर जनपद अमरोहा निवासी मनोज, जसपाल उर्फ मुलायम, मोहित, पुष्पेन्द्र, आशिक, शोभित, अमित बाइक से क्षेत्र के गांव भगवानपुर में गंगाघाट पर स्नान करने के लिए आए थे। सभी दोस्त प्लास्टिक थर्माकोल के दो गद्दों पर गंगा में स्नान करते हुए तैर रहे थे। बताया जा रहा है कि युवक इस दौरान रील भी बनाने लगे। इसी बीच गद्दे अचानक पलट गए और युवक गंगा में गिर गए। इनमें से पांच दोस्त किसी तरह बाहर निकल आए।
वहीं, 19 वर्षीय मनोज, 17 वर्षीय जसपाल उर्फ मुलायम गंगा की तेज धारा व गहरे जल में डूबने लगे। इस दौरान साथियों ने दोनों को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। गढ़मुक्तेश्वर से भी एक्सपर्ट गोताखोर बुलवाए गए। दोनों युवकों के गंगा में डूबने की सूचना पर अमरोहा से विधायक महेन्द्र सिंह खडगवंशी व प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी ने बताया कि गंगा में डूबे युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें