मसूरी। एनएच नौ पर शुक्रवार देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। इसी हाईवे पर मसूरी स्थित अहसान होटल के नजदीक एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला, लेकिन शिनाख्त नहीं हुई। मृतक के दाहिने हाथ की कलाई पर ओम गुदा हुआ है।
एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया, देर रात सूचना मिली कि हापुड़ से गाजियाबाद जाने वाले एनएच नौ पर थाने के सामने वाले फ्लाईओवर पर एक युवक दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। पुलिस ने घायल उस्मान कॉलोनी डासना वेव सिटी निवासी शुएब (25) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डासना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वहीं, शाम को एनएच नौ की सर्विस रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया, लेकिन असफल रही। व्यक्ति के पास से कोई आईडी या मोबाइल नहीं मिला। मृतक के शरीर पर चोट आदि के निशान भी नहीं मिले हैं। पुलिस के अनुसार, व्यक्ति की उम्र लगभग 45 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के सभी थानों को सूचना दे दी है।