फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ऑटो पलटने से हुई दो युवकों की मौत, चालक पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र स्थित बहरामपुर अंडरपास के नजदीक डिवाइडर से टकराकर दो ऑटो सवार युवकों की मौत के मामले में पुलिस ने चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मूल रूप से गांव जुनावई जनपद संभल के रहने वाले रोहित कुमार के मुताबिक 31 दिसंबर की सुबह उनका भाई अंकित (23) व अन्य तीन सवारी राजेश, पवन और अजय ऑटो में सवार होकर रेलवे स्टेशन से नोएडा सेक्टर 62 के लिए निकले।
इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार में ऑटो बहरामपुर अंडरपास से आगे डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उनके भाई अंकित व दूसरी सवारी राजेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि पवन व अजय का उपचार चल रहा है। एसीपी ने बताया कि ऑटो कब्जे में ले लिया गया है, चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें