फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: टावर से बैटरी चोरी कर ले जा रहे दो युवक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्तला मोनाड रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार को टावर से जनरेटर और टावर की बैटरी चोरी कर ले जा रहे दो युवकों को पकड़ लिया गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

अचपलगढ़ी निवासी टावर तकनीशियन अविनाश प्रताप सिंह जांच के लिए टावर पर पहुंचे थे। वहां जनरेटर और टावर की बैटरी गायब मिलीं। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारी को सूचना दी। कुछ देर बाद वह राहुल के साथ टावर से सड़क की ओर आए तो दो युवक मोटरसाइकिल पर बैटरियां ले जाते दिखाई दिए।
दोनों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पकड़े गए युवकों की पहचान अमरोहा के बहापुर निवासी नरेन्द्र और हसनपुर निवासी पवन के रूप में हुई। पुलिस ने चोरी की बैटरियां बरामद कर रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ मुनीश चंद्र ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें