फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कातिल दोस्त: गुलाम को पहले जमकर पिलाई शराब, फिर फावड़े से सिर-चेहरे पर हमला; लाश को पन्नी के बंडल में छिपाया

Sat, 09 May 2026 07:16 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत दो सप्ताह पूर्व फावड़े से वार कर दोस्त की हत्या, शव को फैक्ट्री में ही पन्नी के बंडलों में छिपा दिया था, मृतक के पिता ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार। शव को बरामद कर मेडिकल परिक्षण को भेजा।
विज्ञापन
हत्यारोपी दोस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद पुलिस ने हत्या की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने अपने ही दोस्त की हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को फैक्टरी परिसर में ही पन्नी के बंडल में छिपा दिया था। 

विज्ञापन

एक ही फैक्टरी में करते थे तीनों
एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रेहान राय पुत्र बेचन राय और अकिल राय पुत्र जाबिर राय ने बताया कि वे और मृतक गुलाम असरफ (19 वर्ष) एक ही गांव बलुआ जागीर टेढागाछ किशनगंज, बिहार के निवासी थे और यहां वेव सिटी क्षेत्र के दीनानाथपुर पूठी गांव स्थित एक पन्नी की फैक्टरी में काम करते थे। कुछ समय पूर्व शराब के नशे में गुलाम ने उनके साथ मारपीट की थी, जिससे वे रंजिश रखने लगे थे। 

शराब पिलाकर मार डाला
मौका देखकर 28 अप्रैल की रात आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से गुलाम को अत्यधिक शराब पिलाई और जब वह सो गया, तो आरोपियों ने वहां पड़े फावड़े से उसके सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उन्होंने फैक्टरी परिसर में ही पन्नी के बंडल में शव को छिपा दिया।
विज्ञापन

बिहार में दर्ज हुई थी एफआईआर
मामले की शुरुआत बिहार के किशनगंज जिले के थाना टेढ़ागाछ में 'जीरो एफआईआर' के रूप में हुई थी, जिसे बाद में घटनास्थल वेव सिटी होने के कारण यहां स्थानांतरित किया गया। वेव सिटी पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 6 मई को आरोपियों को बिहार से गिरफ्तार किया और इनकी निशां देही पर शव को फैक्टरी परिसर में रखे पन्नी के बंडलों के बीच से निकालकर मेडिकल परिक्षण को भेज दिया था। एसीपी ने बताया कि आरोपियों को 9 मई को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अब आरोपियों के अन्य संभावित आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें