फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Modinagar: अनियंत्रित ट्रैक्टर नाले में पलटा, दो मजदूरों की दबकर दर्दनाक मौत; तीसरा गंभीर रूप से घायल

Thu, 23 May 2024 05:41 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोदीनगर

सार

हादसे के बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मोदीनगर स्थित भोजपुर के गांव हृदयपुर भंडौला में गुरुवार दोपहर एक ट्रैक्टर बुग्गी अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में ट्रैक्टर सवार तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीण घायलों को मोदीनगर स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां दो मजदूर उपेन्द्र व विनय को मृत घोषित कर दिया गया। तीसरे मजदूर चंद्रमणी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन

हृदयपुर भंडौंला निवासी उपेन्द्र जाटव, विनय जाटव और चन्द्रमणी जाटव खेतों में दहाड़ी मजदूरी करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार को तीनों मजदूर ट्रैक्टर बुग्गी से किसान विनोद जाटव के खेत में गन्ने का बीज डालने गए थे। दोपहर के समय काम खत्म कर वह घर लौट रहे थे। जैसे ही वह सैदपुर मार्ग स्थित नाले पर पहुंचे तभी ट्रैक्टर बुग्गी अनियंत्रित होकर दस फीट गहरे नाले में गिर गई। 
विज्ञापन

उपेन्द्र, विनय और चन्द्रमणी ट्रैक्टर के नीचे दब गए। चींख-पुकार सुनकर बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जान की बाजी लगाकर कड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे फंसे मजदूरों को बाहर निकाला। तीनों को मोदीनगर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उपेन्द्र (27) व विनय (23) को मृत घोषित कर दिया। उपेन्द्र विवाहित थे और उनके दो बच्चे हैं। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय का कहना है कि दोनों शव का पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें