फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो चोर गिरफ्तार 5 लाख की कीमत के चोरी किए 20 मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। एनसीआर में मोबाइल चोरी करने वाले दो चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से पांच लाख रुपये की कीमत के 20 चोरी के मोबाइल बरामद किए गए हैं। पकड़े गए चोर मोबाइल सस्ते दामों में बेचते थे।
विज्ञापन


एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में दो चोर घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने उनकी तलाश शुरु कर दी। रेलवे स्टेशन से कच्चे रास्ते पर झाड़ियों ने नीचे दो युवक बैठे थे, जो पुलिस को देखते ही भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। पूछताछ में अपना नाम आदित्य व आकाश निवासी गांव धेदा बताया है। पुलिस ने चोरों के पास से चोरी के बीस मोबाइल भी बरामद किए हैं। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि एक मोबाइल साहिबाबाद व एक मधुबन बापूधाम से चोरी किया था। बताया कि वह चोरी के मोबाइल एनसीआर में सस्ते दाम पर बेचते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें