फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: झपटमारी कर 175 सीसी की स्कूटी से भागने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना पुलिस ने मुठभेड़ के बाद टप्पेबाजी और झपटमारी के आरोप में दिल्ली के मंगोलपुरी निवासी विवेक कुमार और गौरव उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों के पैर में गोली लगी है। आरोपियों के कब्जे से 4600 रुपये, एक स्कूटी और दो तमंचे बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी 175 सीसी की स्कूटी से वारदात को अंजाम देने के बाद तेज रफ्तार से फरार हो जाते थे। विवेक के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर में टप्पेबाजी, चोरी, लूट व आर्म्स एक्ट से संबंधित 32 और गौरव के खिलाफ 10 मुकदमा दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि 23 अक्तूबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो बदमाश झपटमारी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग शुरू की। मेरठ रोड पर डीपीएस स्कूल के पास स्कूटी सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे स्कूटी लेकर भागने लगे।
पुलिस के अनुसार, भागते समय आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

-
बैंकों के आसपास करते थे वारदात
पुलिस के मुताबिक, आरोपी बैंकों के आसपास और भीड़भाड़ वाली जगहों पर लोगों को स्कूटी से पीछा कर टक्कर मारने का बहाना बनाते और फिर बातचीत में उलझाकर रुपये लेकर भाग जाते थे। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों ने इसी 12 अक्तूबर को कुलदीप से 4600 रुपये की टप्पेबाजी की थी। पूछताछ में उन्होंने टप्पेबाजी की कई अन्य वारदातों में शामिल होने की बात भी कबूल की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें