फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: स्कूल से लौट रही दो छात्रों पर मकान का छज्जा गिरा, चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र के शिव विहार कॉलोनी में एक जर्जर मकान का छज्जा गिर जाने से स्कूल से लौट रही दो छात्राएं चोटिल हो गईं। गनीमत रही कि बड़ा हादसा नहीं हुआ। गिरते हुए छज्जे की चपेट में आने से पैर में चोट लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने छात्राओं को अस्पताल में भर्ती कराया और उपचार के बाद दोनों को छुट्टी मिल गई। इस दौरान घर के नीचे खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन

शिव विहार कॉलोनी निवासी रवि ने बताया कि उनके भाई अरुण का मकान है और वह परिवार के साथ दिल्ली करावल नगर में रहते हैं। मकान काफी दिन से बंद है और देखरेख के अभाव में बुधवार दोपहर करीब 1:45 बजे मकान का छज्जा भरभराकर नीचे खड़ी कार पर गिर गया। इससे दिल्ली मंडोली स्थित राजकीय कन्या बाल विद्यालय की कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा नीतू और सोनम निवासी राहुल गार्डन कॉलोनी मलबे की ईंट लगने से चोटिल हो गई। शोर सुनकर आस पास के लोग पुलिस को मामले की जानकारी देकर चोटिल छात्राओं को जीटीबी अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने छात्राओं काे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। रवि ने बताया कि छज्जे के गिरने से उसके नीचे खड़ी उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि हादसे के बाद मकान में रहने वाले किराएदार से मकान खाली करा दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें