फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो सफाईकर्मियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बंथला चिरौड़ी मार्ग और ट्रॉनिका सिटी दिल्लली देहरादून एक्सप्रेसवे पर निठोरा गांव के सामने पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो सफाई कर्मियों की मौत हो गई। दोनों सफाई कर्मी गनौली गांव में ड्यूटी करके मंगलवार दोपहर को घर वापस जा रहे थे। घटना के बाद आरोपी चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर भाग गया। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही की रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश शुरू कर दी है। साथ ही पिकअप को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि अफजलपुर निवासी राजेश कुमार (48) और बंथला राम विहार निवासी धर्मवीर (52) दोनों सफाई कर्मचारी थे। उनकी ड्यूटी खंड विकास कार्यालय के लोनी स्थित गनौली गांव में थी। मंगलवार दोपहर को दोनों ड्यूटी से वापस घर जा रहे थे और जब उनकी बाइक निठौरा गांव के सामने पहुंची तो तेज रफ्तार महिंद्रा पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी और बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जबकि दोनों सफाईकर्मी बाइक से दूर जाकर गिरे। घटना के दौरान राहगीर एकत्र हो गए तो आरोपी चालक मौके पर वाहन छोड़ कर भाग गया। लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी तो अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस से सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शी ने पुलिस को बताया कि राजेश बाइक चला रहे थे और धर्मवीर पीछे बैठे हुए थे। घटना के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई थी। पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात को सुचारू कराया गया।
दोनों के परिवार में छाया मातम
सड़क हादसे में जान गवाने वाले राजेश और धर्मवीर के घर पर मातम छाया हुआ है। पीड़ित भाई अभिषेक ने बताया कि राजेश की पत्नी दिव्यांग हैं। परिवार में मां रमेश देवी, बेटी टीया (12) हैं और वह आठवीं में पढ़ती है। वहीं, भतीजे जॉनी ने बताया कि चाचा धर्मवीर जुगल के मकान में किराए पर रहते थे। घर पर उनकी पत्नी रेखा व पांच बेटी और एक बेटा निखिल है। उन्होंने बताया कि दो पुत्रियों का विवाह हो चुका है, जबकि तीन पुत्रियां और पुत्र अविवाहित है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों का रो रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें