फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: सुबह टहलने निकले दो लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, हादसे में दोनों की हुई मौत

Fri, 06 Jun 2025 08:55 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

सुबह करीब पांच बजे सुभाष सिंह (57) और कमलेश यादव निवासी ब्रजनारी घर से सैर पर निकले। लौटते समय जैसे ही दोनों रोटरी गोल चक्कर पर पहुंचे तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के नंदग्राम क्षेत्र के रोटरी गोल चक्कर पर शुक्रवार की सुबह सैर पर निकले तो लोगों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौत हो गई। एसीपी नंदग्राम पूनम मिश्रा ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे सुभाष सिंह (57) और कमलेश यादव निवासी ब्रजनारी घर से सैर पर निकले। लौटते समय जैसे ही दोनों रोटरी गोल चक्कर पर पहुंचे तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन लेकर भाग गया। 

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची नंदग्राम पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। एसीपी ने बताया कि घटनास्थल की सीसीटीवी खंगाली जा रही हैं। जल्द ही वाहन और चालक को पहचान कर ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें