फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कार पार्किंग को लेकर दो अलग-अलग विवाद में दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थानाक्षेत्र में कार पार्किंग को लेकर दो अलग-अलग स्थानों पर झगड़ा व मारपीट के मामले सामने आए हैं। पहला मामला थाने से कुछ ही दूरी पर स्थित बुद्ध चौक के पास हुआ। यहां एक स्कूटी सवार ने कार सवार साहिबाबाद के सरस्वती कॉलोनी निवासी अनिल के सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। वहीं, दूसरा झगड़ा कनावनी में हुआ। यहां गली नंबर तीन निवासी फूल मिश्रा से गली के ही रहने वाले तीन लोगों ने मारपीट कर चोटिल कर दिया। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी तहरीर में साहिबाबाद निवासी अनमोल ने बताया कि 19 दिसंबर की रात करीब आठ बजे वह कार से पिता के साथ वसुंधरा जा रहे थे। बुद्ध चौक पर एक स्कूटी सवार उनकी गाड़ी के पास पहुंचा और कार किनारे करने को कहते हुए गाली देने लगा। बताया कि उन्होंने कार को किनारे कर दिया। इसके बाद भी आरोपी गाली गलौज करता रहा। विरोध करने पर चौक से ईंट उठाकर पिता के सिर में मार दी और भाग गया। वहीं, फूल मिश्रा ने तहरीर में बताया कि 22 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे वह ड्यूटी करके घर लौटे थे। कार खड़ी करते समय गली के ही रहने वाले तीन लोग पास पहुंचे और झगड़ा शुरू कर दिया। विरोध करने पर हाथापाई की। जब बीच-बचाव करने उनकी पत्नी आईं तब उन पर भी हाथ उठाया। एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों मामलों की जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें