फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in Ghaziabad: आठ वर्ष के टीबी मरीज सहित दो को कोरोना, जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या हुई 18

Sun, 01 Jun 2025 07:38 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि रजापुर निवासी आठ वर्षीय बच्चे का बोन टीबी का इलाज चल रहा है। वह अप्रैल माह से यशोदा अस्पताल में भर्ती है। पिछले चार दिनों से बुखार रहने पर जांच कराई जिसमें कोरोना पॉजिटिव पाया गया। 
विज्ञापन
कोरोना अलर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आठ वर्ष के टीबी मरीज सहित जिले में रविवार को दो और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनको मिलाकर जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 18 हो गई है। इनमें से 15 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है और तीन मरीज अस्पताल में भर्ती हुए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि रजापुर निवासी आठ वर्षीय बच्चे का बोन टीबी का इलाज चल रहा है। वह अप्रैल माह से यशोदा अस्पताल में भर्ती है। पिछले चार दिनों से बुखार रहने पर जांच कराई जिसमें कोरोना पॉजिटिव पाया गया। 
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उसका इलाज अस्पताल में ही चल रहा है। इसके अलावा वसुंधरा निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग को सदी-जुकाम बुखार होने पर जांच कराई गई जिसमें वह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनका घर पर ही इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें