फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसपर आरोप... वहीं गायब: आश्रम में महिला कर्मी के साथ गंदा काम, कर रहे थे ब्लैकमेल; संचालिका समेत दो गिरफ्तार

Sat, 31 May 2025 09:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में एक आश्रम की महिला कर्मी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने संचालिका समेत दो को गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
संचालिका समेत दो गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थानाक्षेत्र के दिल्ली बॉर्डर स्थित गुरुकुल शांतिधाम में कार्यरत महिला कर्मी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने आश्रम संचालिका 60 वर्षीय दिव्य योग माया सरस्वती और आश्रम की ही एक अन्य महिला कर्मचारी राधिका उर्फ शबनम को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आश्रम संचालिका व महिला कर्मी ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें गोकुल नाम के व्यक्ति से दुष्कर्म कराया। उसके बाद से उन्हें ब्लैकमेल व मारने की धमकी दी जा रही हैं।

पूछताछ में दोनों महिला आरोपी ने आरोपों को स्वीकार किया है। पुलिस तीसरे आरोपी गोकुल की तलाश कर रही है। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटील ने बताया कि मामले में तीसरे आरोपी की तलाश के लिए टीमें दबिश दे रही हैं, जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तार महिला आरोपियों ने पीड़िता के आरोपों को पूछताछ में स्वीकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें