फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पेड़ गिरने से डिलीवरी बॉय समेत दो लोग हुए घायल

विज्ञापन
घायल- सरफराज - फोटो : Archive
विज्ञापन
इंदिरापुरम। अभयखंड-3 स्थित निजी स्कूल के पास 15 मई की रात अचानक पेड़ गिरने से डिलीवरी बॉय सरफराज और वैशाली निवासी राहुल घायल हो गए। राहुल की हालत गंभीर बताई जा रही है। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। साथ ही पेड़ को सड़क से हटाकर यातायात भी सुचारू कराया।
विज्ञापन


हादसे में घायल हुए सरफराज ने बताया कि वह क्षेत्र के ही एक होटल पर काम करते हैं। वैशाली की तरफ ऑनलाइन ऑर्डर की डिलीवरी देने जा रहे थे। रास्ते में निजी स्कूल के पास किसी कार्य से रुके हुए थे कि उसी दौरान ग्रीन बेल्ट पर लगा एक पुराना पेड़ अचानक गिर गया। इससे वह घायल हो गए। उन्हीं के साथ खड़े वैशाली निवासी राहुल भी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीर और स्थानीय लोगों ने उनको ऑटो रिक्शा से अस्पताल भेजा। एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि घायलों की हालत में सुधार है। यातायात सुचारु करा दिया गया था।

घायल- सरफराज- फोटो : Archive

घायल- सरफराज- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें