फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अलग-अलग सड़क हादसे में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। नंदग्राम क्षेत्र में नंदी पार्क के पास बाइक सवार को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, सिहानी गेट थाने में बुलेट बाइक सवार को नए बस अड्डे के पास अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


नंदग्राम के दीनदयालपुरी निवासी रेखा ने बताया कि उनके पति भूपेंद्र साहिबाबाद के महाराजपुर स्थित एक्सपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर थे। वह रोजाना की तरह रविवार सुबह करीब आठ बजे बाइक से ड्यूटी पर जा रहे थे। जैसे ही वह नंदी पार्क के पास पहुंचे तो कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। आरोप है कि कार चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल भूपेंद्र को आसपास के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में रेखा ने कार नंबर के आधार पर नंदग्राम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

वहीं, हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव गोहरा निवासी निशांत ने बताया कि उनका छोटा भाई प्रशांत चचेरे भाई मनवीर के पास फरीदाबाद में रहता था। प्रशांत मनवीर के छोटे भाई कर्मवीर की बाइक से नोएडा के एक अस्पताल दवाई लेने के लिए गया था। लेकिन उन्हें जानकारी मिली कि रास्ते में उसका एक्सीडेंट हो गया है। प्रशांत के साथ उसका एक दोस्त भी था जो घायल हो गया। हादसे में प्रशांत की मौत हो गई। मामले में उन्होंने सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि दोनों मामलों में जांच की जा रही है। आरोपी चालकों को ट्रेस करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें