फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कारोबारी से 35 लाख की ठगी के मामले दो लोग गिरफ्तार

विज्ञापन
मुरादनगर। स्वाट टीम ने गिरफ्तार किए कारोबारी से 35 लाख की ठगी करने के मामले में दो आरोपी। संवाद
विज्ञापन
मुरादनगर। क्राइम ब्रांच से बताकर कार्रवाई का डर दिखा कारोबारी से 35 लाख की ठगी करने के मामले में पुलिस ने रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कार व 10.30 लाख रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि शामली जिले के चौसाना गांव निवासी इमरान के साथ उसके परिचित फुरकान ने 21 फरवरी को ठगी की थी। पुलिस ने इस मामले में गंगनहर के पास से फुरकान और उसके साथी विनोद चौहान निवासी ईस्ट दिल्ली, मानेसर पार्क को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर दस लाख तीस हजार रुपये और वारदात में इस्तेमाल क्रेटा कार बरामद की है। पुलिस आरोपी रामविलास की तलाश कर रही है।
एसीपी ने बताया कि इमरान अपने परिचित फुरकान निवासी कस्बा ठिरिया निजावत खां थाना कैंट जनपद बरेली के साथ मोदीनगर तहसील में कृषि भूमि की जमीन की रजिस्ट्री कराने जा रहे थे, उसी समय उनसे ठगी की गई। पकड़े गए फुरकान ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने इमरान से ठगी करने की योजना विनोद और राम विलास के साथ बनाई थी।
विज्ञापन

फुरकान ने बताया कि वह अपनी क्रेटा कार लेकर दिल्ली से विनोद और राम विलास को साथ लेकर मुरादनगर पहुंचा था। मुरादनगर कस्बे में रोड पर राम विलास और विनोद को कार से उतार कर अकेला, इमरान उसके साथी मनब्बर और किसान सदाकत से बात करने गंग नहर पटरी पर चला गया।
गंग नहर पटरी पर उसने इमरान के 35 लाख रुपये अपनी कार में रखवा लिए। इनसे बताया कि दूसरी पार्टी कुछ देर में दिल्ली से 45 लाख रुपये लेकर आ रही है, उसके बाद पूरे 80 लाख रुपये किसान सदाकत को देकर जमीन का एग्रीमेंट करा लेंगे। इमरान को उसने अपनी कार में बैठा लिया और किसान सदाकत को एग्रीमेंट के कागज तैयार कराने के लिए मोदीनगर तहसील भेज दिया।
फुरकान ने बताया कि इसके बाद उसने फोन करके विनोद को पुलिस चौकी के पीछे बुलाया। उसके साथ काले रंग की स्कार्पियो में राम विलास और 4 अन्य व्यक्ति पहुंचे। इन लोगों ने इमरान को धमकाकर खुद को क्राइम ब्रांच से बताते हुए अपनी स्कार्पियों में बैठा लिया। जहां उन्होंने उसे पर पुलिस कार्रवाई का होने की बात कह कर डराया। इसके बाद दोनों वाहनों को दिल्ली की ओर घुमा लिया। कुछ दूर जाकर इमरान को उतार दिया और धमकी देकर उसके रुपये लेकर दिल्ली चले आए। ठगी का अहसास होने पर इमरान ने पुलिस को सूचना दी।
पूछताछ में फुरकान ने बताया कि अगले दिन 22 फरवरी को रामविलास ने उसे 18 लाख रुपये दिए। विनोद के खाते में 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। फुरकान ने इन 18 लाख में से कुछ रुपये उन लोगों को दे दिए जिनसे उसने कर्ज लिया था।बाकी बचे रुपये पुलिस ने उसकी क्रेटा गाड़ी से बरामद कर लिए हैं।

मुरादनगर। स्वाट टीम ने गिरफ्तार किए कारोबारी से 35 लाख की ठगी करने के मामले में दो आरोपी। संवाद

मुरादनगर। स्वाट टीम ने गिरफ्तार किए कारोबारी से 35 लाख की ठगी करने के मामले में दो आरोपी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें