फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पार्क में बच्चों के खेलने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के गणेशपुरी में रहने वाले नेपाली मूल के दो पक्ष आपस में भिड़ गए। छह महीने पहले हुए विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


एसीपी शालीमार गार्डन सलोनी अग्रवाल ने बताया कि रविवार रात गणेशपुरी इलाके में दो पक्षों में झगड़ा व मारपीट होने की शिकायत मिली थी। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले पक्ष के नरेंद्र, शिवम और गोविंद और दूसरे पक्ष के दीपक और गगन को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छह महीने पहले दोनों पक्षों के बच्चों के पार्क में खेलने पर विवाद हुआ था। तब आपसी समझौता भी हो गया था। रविवार रात आरोपी आपस में बैठकर शराब पी रहे थे तभी पुराने विवाद को लेकर ही दोबारा बातचीत शुरू हो गई। बातचीत कहासुनी और उसके बाद मारपीट में बदल गई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें