फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष,बीच बचाव करने आए सभासद के घर के सामने लहराए हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गोविंदपुरी क्षेत्र की डबलस्टोरी कॉलोनी में रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में खूब डंडे चले। आरोप है कि बीच-बचाव करने आए सभासद के घर के सामने एक पक्ष ने हथियार लहराकर दहशत पैदा की। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

डबलस्टोरी कॉलोनी निवासी टिंकू पानी सप्लाई का काम करते हैं। बताया कि मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह गाड़ी से कॉलोनी में पानी सप्लाई कर रहे थे। तभी वहां एक ट्रैक्टर आ गया। ट्रैक्टर चालक ने रास्ते से गाड़ी हटाने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते संघर्ष होने लगा। दोनों पक्ष डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। सभासद मोनू भी वहां पहुंच गए और समझा-बुझाकर बीच-बचाव करने का प्रयास किया। आरोप है कि आक्रोशित एक पक्ष सभासद मोनू के घर के सामने पहुंच गया और हथियार लहराकर जान से मारने की धमकी दी। कार्यवाहक एसीपी मोदीनगर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें