फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: मोबाइल छिनैती करने वाले दो लोग मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र में मोबाइल छिनैती की वारदातों को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली के शाहदरा स्थित न्यू मॉडल निवासी रोहित पांचाल और गली नंबर 12 का रहने वाला निखिल सागर है। दोनों के पास से चोरी की बाइक, एक तमंचा और एक कारतूस बरामद हुए हैं। दोनों ने साहिबाबाद क्षेत्र में दो मोबाइल छिनैती की वारदात करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि 19 जनवरी को राजेंद्र नगर और 21 जनवरी को शनि चौकी क्षेत्र में मोबाइल छिनैती की दो वारदातें सामने आई थीं। इसके बाद से पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। बताया कि शनिवार रात चेकिंग के दौरान दो बाइक सवारों को टीम ने रोकने का प्रयास किया था, लेकिन आरोपी नहीं रुके। टीम ने जब पीछा किया तब एक आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक गोली बाइक चालक के पैर में लगी। इसके बाद बाइक गिरी और दूसरे युवक ने भागना शुरू कर दिया। टीम ने उसे भी दबोच लिया। पूछताछ में रोहित और निखिल ने मोबाइल छिनैती की बात स्वीकार की है। एसीपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में आधा दर्जन से ज्यादा चोरी व छिनैती के मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें