मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर थाने के समीप अंडा खाने आए युवक विशाल कुमार का आरोपियों ने ईंट मारकर सिर फोड़ दिया। विशाल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। विशाल की मां ने थाने में तहरीर दी है।
नगर की कृष्णानगर कॉलोनी निवासी रश्मि सिंह ने बताया कि उनका बेटा विशाल कुमार पिलखुवा में जॉब करता है। विशाल शनिवार को घर आया था। रात में वह दिल्ली-मेरठ मार्ग पर थाने के समीप अंडे खाने आया था। आरोप है कि तभी चार युवकों ने विशाल पर हमला कर दिया और ईंट मारकर उसका सिर फोड़ दिया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।