फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: डीएमई पर कारोबारी से 24.85 लाख लूट के 2 बदमाश मुठभेड़ में घायल, दोनों के पैर में लगी गोली

Tue, 25 Aug 2026 10:33 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

21 अगस्त को मेरठ निवासी गिलमान से वेव सिटी थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने 24 लाख 85 हजार रुपये लूट लिए थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में 21 अगस्त को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों द्वारा की गई 24.85 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट की रकम में से पांच लाख रुपये, दो अवैध तमंचे, चार जिंदा और चार खोखा कारतूस तथा बिना नंबर की बाइत बरामद की है।

विज्ञापन


एसीपी वेव सिटी प्रियाश्रीपाल ने बताया कि 21 अगस्त को मेरठ निवासी गिलमान से वेव सिटी थाना क्षेत्र में स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने 24 लाख 85 हजार रुपये लूट लिए थे। मंगलवार को स्वाट टीम अपराध शाखा को सूचना मिली कि वारदात में वांछित आरोपी बाइक से वेव सिटी क्षेत्र में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राजा जी रोड पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान बिना नंबर की बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे।

पुलिस के पीछा करने पर आरोपियों ने बाइक छोड़ दी और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों की पहचान सद्दाम (20) पुत्र आफाक, निवासी नीलमणि कॉलोनी, अर्थला, थाना साहिबाबाद और आसिफ (38) पुत्र एहसान, निवासी फदल्लेपुर रोड, बाबू भारती गली नंबर-35, थाना लिसाड़ी गेट, मेरठ के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। लूट की बाकी रकम और वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के संबंध में भी पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें