साहिबाबाद। टीलामोड़ पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन चोर गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली के शाहदरा स्थित 60 फुटा रोड बी-ब्लॉक निवासी शिवम उर्फ राज अरोड़ा और बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित बकरी चक्की बकीम निवासी जावेद है। पुलिस ने चोरी की तीन बाइक और एक स्कूटी बरामद की है। वहीं, गिरोह के तीसरे सदस्य रेहान की तलाश की जा रही है।
एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सोमवार रात कोयल एन्कलेव गेट के पास चेकिंग कर रही थी। उसी दौरान बाइक पर सवार युवकों को चेकिंग के लिए रोका गया। आरोपी बाइक के दस्तावेज नहीं दिखा पाए तो उनसे पूछताछ की तो उसे की बताया। दोनों को थाने ले जाकर पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वह अपने दोस्त तुलसी निकेतन निवासी रेहान के साथ मिलकर दो पहिया वाहनों की चोरी करते हैं। एसीपी ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पास के ही खंडहर से पुलिस ने एक स्कूटी और दो बाइकें भी बरामद कीं। तीसरे आरोपी रेहान की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।