फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बच्ची से अश्लील हरकत के मामले में दो आया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में स्कूल वैन में पांच साल की बच्ची से अश्लील हरकत करने के मामले में पुलिस ने आया प्रभा और ज्योति को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि प्रभा और ज्योति से बच्ची ने वैन चालक की हरकतों की शिकायत की थी लेकिन, उन्होंने इस मामले को नजरअंदाज कर दिया। पुलिस वैन चालक अरुण को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि बच्ची के बयान दर्ज किए गए तो उसने यह जानकारी दी। जांच में भी इसकी पुष्टि हुई कि बच्ची ने प्रभा और ज्योति को इस पूरे मामले की दी जानकारी थी। इसके बावजूद किसी ने भी इस मामले की शिकायत न तो स्कूल प्रबंधन से की और न ही उन्होंने इस मामले में पुलिस को कोई सूचना दी। बल्कि दोनों ने बच्ची से कह दिया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। ऐसे में संभावना है कि दोनों चालक को बचाने का प्रयास कर रहीं थीं। साथ ही इस बारे में जानकारी होने के बाद भी उन्होंने किसी को इस बारे में बताया भी नहीं। इस मामले में बच्ची के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार किया था। चालक स्कूल वैन में करीब एक सप्ताह से उसके साथ गलत हरकत कर रहा था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें