फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सगाई समारोह से दो लाख रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। कविनगर स्थित एक फार्म हाऊस में सगाई समारोह के दौरान दो लाख रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। दिनेश शर्मा निवासी रजापुर ने वेटर पर रुपये से भरा बैग चुराने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

दिनेश शर्मा ने बताया कि कविनगर स्थित एक फार्म हाऊस में 28 जनवरी की शाम उन्होंने अपने बेटे निकुल शर्मा का सगाई समारोह किया गया। निकुल शर्मा को एक बैग दिया था, जिसमें दो लाख रुपये थे। रात 11 बजे निकुल ने बैग सोफे पर रख दिया जहां से उसे चोरी कर लिया गया। फार्म हाऊस के मैनेजर और मालिक की मदद से अगले दिन सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई। फुटेज में वेटर की वेशभूषा में एक युवक बैग उठाते हुए नजर आया। फार्म हाऊस संचालक ने उस वेटर को पहचानने से इन्कार कर दिया। एसीपी कविनगर स्वतंत्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें