फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: महिला के गर्भाशय से निकाली दो किलो की रसौली, कई महीने से पेट दर्द से परेशान थी महिला

Mon, 10 Jun 2024 11:10 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद

सार

महिला पिछले कई महीने से पेट में दर्द और रक्तस्राव की परेशानी थी। निजी अस्पताल में जांच कराने में लगभग दस हजार रुपये का खर्च बताया था। इसके बाद वह महिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए आईं। यहां जांच में रसौली की बात पता चली।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में कई महीने से पेट में दर्द और रक्तस्राव की समस्या से जूझ रही 35 वर्षीय महिला का जिला महिला अस्पताल में ऑपरेशन कर दो किलो की रसौली निकाली गई। ऑपरेशन के बाद महिला स्वास्थ्य लाभ ले रही है। इस तरह का सरकारी अस्पताल में पहला ऑपरेशन है, इसके पहले अस्पताल में 800 ग्राम की रसौली निकाली गई थी। सोमवार को हुए ऑपरेशन में चिकित्सकों की टीम ने अब तक की सबसे बड़ी रसौली का ऑपरेशन किया है। निजी अस्पताल में इस ऑपरेशन का खर्च एक से डेढ़ लाख रुपये का बताया गया था।

विज्ञापन

खोड़ा निवासी राजेश की 35 वर्षीय पत्नी ममता रानी को पिछले कई महीने से पेट में दर्द और रक्तस्राव की परेशानी थी। निजी अस्पताल में जांच कराने में लगभग दस हजार रुपये का खर्च बताया था। इसके बाद वह महिला अस्पताल में इलाज कराने के लिए आईं। जांच के बाद डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड और अन्य जांच कराई। इसके बाद महिला के गर्भाशय में दो किलो की रसौली होने की जानकारी हुई, रसौली की पुष्टि होने पर महिला को रविवार को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। सोमवार को उसका ऑपरेशन किया गया।
विज्ञापन

महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि सोमवार सुबह स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुषमा शर्मा, एनेस्थेटिक डॉ. अहमद सलाम व सहायक ईश्वर की टीम ने ममता का सफल ऑपरेशन किया। सीएमएस ने बताया कि रसौली के साथ गर्भाशय को भी निकाल दिया गया है। अस्पताल में इससे पहले केवल 800 ग्राम वजन की ही रसौली निकाली गई थी। सीएमएस ने बताया कि छह से सात दिन में महिला को छुट्टी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें