फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दो पक्षों में झड़प, जमकर चले लाठी-डंडे व चाकू, 15 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक के बागू में बुधवार रात को वर्चस्व को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे और चाकू चले। एक दूसरे पर पथराव भी किया। दोनों पक्षों से करीब 15 लोग घायल हो गए। आसपास के घरों के शीशे भी टूट गए। पुलिस ने 14 लोगों को नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि बागू इलाके में दो पक्षों में काफी समय से तनातनी चल रही थी। बुधवार रात को एक दूसरे पर पुरानी बात काे लेकर छींटाकशी के बाद तनाव बढ़ गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर हमलावर हो गए। दोनाें पक्षों ने अपने रिश्तेदार और परिचितों को भी बुला लिया। कुछ लोग चाकू भी ले रखे थे। आसपास में भगदड़ जैसा माहौल बना था। कुछ लोग छतों से पथराव कर रहे थे। इसमें घरों के शीशे टूट गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह स्थिति पर काबू पाया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई। इस मामले में उपनिरीक्षक सचिन कुमार ने कृष्णपाल, सीमा, मोहित, माही, सौरभ, तेजपाल, सुनील, बीना, प्रेमवती, सतीश, गोविंदा समेत 15 नामजद व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। माहौल बिगाड़ने वालों को पुलिस चिह्नित कर रही है। जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें