फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पार्टी में शामिल होने के लिए निकले चार दोस्त, सड़क हादसे में रिहान-इरशाद की मौत; दो जिंदगी की जंग लड़ रहे

Thu, 30 Jul 2026 02:56 PM IST
Rahul Kumar Tiwari संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

सड़क हादसे की खबर मिलते ही गाजियाबाद के बब्लू गार्डन कॉलोनी में मातम पसर गया। रिहान और इरशाद की मौत से परिवार टूट गए, जबकि साहिल और राजा गंभीर रूप से घायल हैं। चारों दोस्त जन्मदिन पार्टी में जाने के लिए घर से निकले थे।
विज्ञापन
दोस्तों की पार्टी बनी आखिरी सफर - फोटो : अमर उजाला संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर बागपत में हुए सड़क हादसे में लोनी की बब्लू गार्डन कॉलोनी निवासी रिहान, इरशाद, राजा और साहिल के हादसे का शिकार होने की खबर मिलते ही उनके परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में बागपत के लिए रवाना हो गए। गंभीर रूप से घायल साहिल और राजा को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल लाया गया, जहां उनके परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन

 

मूल रूप से संभल के रहने वाले रफीक पिछले 12 वर्षों से अशोक विहार स्थित बब्लू गार्डन कॉलोनी में रह रहे हैं। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार में पत्नी शबाना और बेटे तस्लीम, मुस्तकीम व रिहान (18) हैं। रिहान ने हाल ही में कार मैकेनिक का काम सीखा था। उसने 10वीं तक पढ़ाई की थी, लेकिन बीच में पढ़ाई छोड़ दी थी। रफीक के भाई तस्लीम ने बताया कि रिहान दोस्त की जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन पार्टी कहां थी, इसकी जानकारी नहीं दी थी।

वहीं, इरशाद अपनी मां अनीसा के साथ पिछले करीब दो महीने से बब्लू गार्डन कॉलोनी में किराये के मकान में रह रहा था। वह सिलाई का काम करता था। कुछ समय पहले उसके पिता शमशाद का निधन हो गया था। घर में सिर्फ मां और बेटा ही रहते थे। इरशाद भी अपनी मां को जन्मदिन पार्टी में जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे बागपत पुलिस ने रिहान और इरशाद के परिजनों को फोन कर दोनों के सड़क हादसे में घायल होने की सूचना दी और बागपत बुलाया। जब परिवार के लोग वहां पहुंचे तो पता चला कि दोनों की मौत हो चुकी थी।

साहिल (20) पुत्र स्वर्गीय शोकिन सिलाई का काम करता था। कुछ समय पहले उसके पिता का भी निधन हो चुका था। परिवार में मां बब्ली, बहन साइमा और भाई अमन हैं। हादसे में साहिल के सिर, कमर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। राजा (22) पुत्र छोटे, बब्लू गार्डन कॉलोनी का निवासी है। उसके परिवार में मां नसीमा, चार भाई और दो बहनें हैं। वह दिल्ली के एक होटल में बिरयानी बनाने और बेचने का काम करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें