फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: हिंडन एयरफोर्स स्टेशन गोलचक्कर पर जाम लगाने वालों 57 लोगों पर दर्ज हुई दो प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। नव विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद जाम लगाकर हंगामा करने के आरोप में एयरफोर्स और पुलिस की ओर से सात परिजनों समेत 50 लोगों पर दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई हैं। इन पर सरकार कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। वहीं, एयरफोर्स की ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

एसीपी साहिबाबाद अमित सक्सेना ने बताया कि 26 अक्तूबर को करहेड़ा गांव में मंजू नामक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मंजू कसाना का शव खिड़की पर लटका मिला था। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाकर जांच कराई गई। इसके बाद मंजू के परिजन अजब सिंह, राजेश, पप्पू, सुनील, प्रदीप, इंद्रराज, संतराम और 50 अज्ञात लोगों ने देर रात एयरफोर्स स्टेशन गोल चक्कर पर सड़क जाम कर हंगामा किया। उन्होंने पुलिस कार्रवाई में बाधा डाली और हंगामा करते रहे। एसीपी साहिबाबाद ने बताया कि इस मामले में एक प्राथमिकी हिंडन एयरफोर्स यूनिट सिक्योरिटी ऑफिसर विंग कमांडर जेएस राणा ने कराई है। वहीं, दूसरी रिपोर्ट पुलिस की ओर से 57 लोगों के खिलाफ कराई गई है। दोनों रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें