फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बस की टक्कर से दो फैक्ट्री कर्मियों की मौत, ड्यूटी से लौटते समय हुआ हादसा

विज्ञापन
मुरादनगर। टक्कर से क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
विज्ञापन
मुरादनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बुधवार शाम बसंतपुर सैंथली गांव के कट के पास तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दो फैक्ट्री कर्मियों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद करीब 20 मिनट तक जाम लगा रहा। वहीं, बस चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बस और चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
एसीपी अजय कुमार ने बताया कि डिडौली गांव निवासी विपिन त्यागी (45) और मोदीनगर की भूपेंद्रपुरी कॉलोनी निवासी जयपाल सिंह (65) बसंतपुर सैंथली स्थित राधु टायर फैक्ट्री में कार्यरत थे। शाम करीब छह बजे ड्यूटी समाप्त होने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। वे जैसे ही बसंतपुर सैंथली गांव के कट के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर लगने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए और चालक बस समेत मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। मृतक विपिन के परिवार में पिता कमल सिंह, पत्नी पूजा, बेटा गौरव (12) और बेटी पलक (10) हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। विपिन तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। उनके पिता खेती करते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें